Page
Chairman Message
चेयरमैन सर की कलम से
आज यदुवंशी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। पिछले कुछ समय में हमारे होनहार विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालयं परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ-साथ IAS, IPS, IIT-JEE, NEET, NDA, CLAT, CA, JAM, NET/JRF जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करें संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
वर्तमान समय की आवश्यकता को समझते हुए, हम विद्यार्थियों को डिग्री की पढ़ाई के साथ-साथ सरकारी नौकरियों की सुदृढ़ तैयारी भी करवा रहे हैं, ताकि वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें और देश-सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे संस्थान से IAS, IPS, HCS एवं अन्य उच्च पदों पर आसीन अधिकारी निकलकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाते रहेंगे।
इसके साथ ही, आज के परिवेश में लड़कियों की सुरक्षा एक गंभीर विषय बन चुका है। अखबारों में प्रतिदिन आने वाली खबरें चिंता का विषय हैं। ऐसे में मैं सभी अभिभावकों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि यदुवंशी संस्थान में सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहाँ अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कारों के साथ-साथ विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। मैंने अपने जीवन में शिक्षा के अभाव को बहुत करीब से देखा और महसूस किया है। यही कारण है कि मेरा सदैव प्रयास रहा है कि मेरे क्षेत्र का कोई भी बच्चा आर्थिक कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, हमारे कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को उनकी 12वीं कक्षा के परिणाम के आधार पर आकर्षक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, ताकि वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
इस क्षेत्र ने मुझे अपार स्नेह, सम्मान और पहचान दी है। अब मेरा संकल्प है कि मैं पूरी निष्ठा से अपने क्षेत्र की सेवा करूँ और यहाँ के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान दूँ। जिस प्रकार इस इलाके ने देश को उत्कृष्ट डॉक्टर, इंजीनियर और सेना के अधिकारी दिए हैं, उसी प्रकार मेरा प्रयास है कि हमारे संस्थान के माध्यम से बड़ी संख्या में IAS, IPS जैसे उच्च प्रशासनिक अधिकारी भी तैयार हों, जो देश और समाज का नेतृत्व कर सकें।
राव बहादुर सिंह चेयरमैन यदुवंशी ग्रुप एवं पूर्व विधायक नांगल चौधरी